मथुरा में गायों के कंकाल मिले, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:40 कंकाल को सड़क पर बिखेरा, ग्रामीण बोले- चमड़ी निकाली गई

मथुरा में शुक्रवार को 40 गायों के कंकाल मिलने पर बवाल हो गया। आक्रोशित गांव वाले मथुरा-वृंदावन रोड पर कंकाल रखकर धरने पर बैठ गए। इससे 2 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। जब लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए, तो 3 घंटे बाद लाठीचार्ज कर दिया गया। इसमें 4-5 लोग चोटिल हुए हैं। लोगों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने गायों के अवशेष अपने कब्जे में लिए हैं। मामला जैंत थाना क्षेत्र का शुक्रवार सुबह का है। यहां एक किलोमीटर एरिया में 5 गोशाला है। इससे कुछ दूरी पर 40 गायों के अवशेष मिले थे। दरअसल, जुमे की नमाज होने के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पहले लाठीचार्ज की 2 तस्वीरें जंगल में लोगों को मिले गायों के कंकाल
मथुरा-वृंदावन रोड पर PMV कॉलेज के पास जंगल है। इसके आसपास 5 गोशालाएं हैं। सुबह कुछ लोग जंगल गए थे। यहां करीब 500 मीटर के एरिया में 40 गायों के अवशेष पड़े थे। लोगों ने आस-पास के गांव के ग्रामीणों को बुलाया। गायों के कंकाल को देखकर लोग आक्रोशित हो गए। अवशेष को ट्रैक्टर पर लादकर सड़क पर पहुंच गए। गाड़ियां लगाकर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जुमे की नमाज पर मस्जिदों में नमाजी, सवंदेनशीलता बढ़ी
शुक्रवार होने की वजह से मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ थी। ऐसे में वृंदावन हाईवे पर हंगामा शुरू होते ही पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग सड़क पर ही डटे रहे। इसके बाद कुछ हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस वालों ने जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अपने कपड़े फाड़ लिए। वे लोग किसी भी तरह से हटने को तैयार नहीं हुए। साथ ही आत्मदाह की चेतावनी देने लगे। पुलिस और प्रशासन के अफसर बातचीत के जरिए मामला सुझाने का प्रयास करते रहे। अफसर चाहते थे कि गायों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंप दिए जाएं। विवेक ने कहा- क्या ऐसे राष्ट्र माता घोषित होंगी
एक प्रदर्शनकारी विवेक ने कहा- हमें कल रात में ही जानकारी मिली। यहां गायों की दुर्दशा हो रही है। ऐसे गाय क्या राष्ट्र माता घोषित होंगी? गोशाला वालों से रिक्वेस्ट है कि गायों के साथ ऐसा न करें। भीड़ में मौजूद दिनेश ने कहा- मेयर का कोई रोल नहीं रहता है। ये गोशाला नगर निगम के अंडर आती है, लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्वामी बोले- इन गायों की चमड़ी खींच ली, इन्हें न्याय चाहिए
स्वामी बृजानंद सरस्वती ने कहा- गोशाला की जांच की जाए। अगर गो-पालन नहीं हो पा रहा है, तो इसे सरकार को सौंप दिया जाए। वहां इतनी सारी गायों की समाधि बनी हुई है। यहां 40 गाय पड़ी हैं। उनकी आंखें निकाल ली गईं, चमड़ी खींच ली गई। कौन क्या देख रहा है? यहां सिर्फ कंकाल पड़े हैं। हम आज यहां उनकी दुर्दशा देख रहे हैं। इन गायों को न्याय चाहिए। ——————– ये खबर भी पढ़ें डीएम बोले- ठेकेदार साहब इसी नाले में डुबो दूंगा, हरदोई में निर्माण कार्य देख भड़के, जेई से कहा- आप नोटिस दो, मैं देखता हूं हरदोई डीएम ने ठेकेदार से कहा- इसी नाले में डुबो दूंगा, सही हो जाओगे। डीएम मंगला प्रसाद सिंह गुरुवार को अचानक आवास विकास में चल रहे नाले का निर्माण देखने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कमियां देख वो ठेकेदार पर आग बबूला हो गए। उन्होंने नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर (JE) से कहा- नोटिस देने के बाद मुझको लिखकर भेजो। इनकों मैं ठीक कर दूंगा। डीएम का यह वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। DM इससे पहले शाहबाद में महिला जनप्रतिनिधि के लिए भी ऐसी भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, हरदोई के नघेटा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में दो महीने से अधिक समय होने के बाद भी नाले का निर्माण नहीं हो पाया। 60 दिन में इस नाले का निर्माण होना था। पानी का निकास न होने के कारण सड़कों पर घरों का पानी इकट्ठा हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *