मथुरा में परिवार के 5 लोगों की लाश मिली:पति-पत्नी, 3 बच्चे; रसोई की दीवार समेत 3 जगह सुसाइड नोट मिले; मौत की 2 थ्योरी

मथुरा में एक ही कमरे से एक परिवार के पांच लोगों की लाशें मिली हैं। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। कमरे में बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी थी। पति का शव फर्श पर मिला। पुलिस की दो थ्योरी सामने आई हैं। पहली- पति, पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर आत्महत्या की। दूसरी- पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में खुद करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। SSP श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पास में रहने वाले मनीष के भाई मौके पर पहुंचे। वे मेन गेट फांदकर अंदर गए और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी मृत पड़े मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को तीन सुसाइड नोट मिले हैं। पहला रसोई की दीवार पर लिखा था, जिसमें कहा गया कि मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं और पुलिस किसी को परेशान न करे। दूसरा नोट कागज पर मिला, जिसमें भी यही बातें लिखी थीं। इसके अलावा, सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मनीष ने दुखों से परेशान होकर जान देने की बात कही है। पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसी सिलसिले में उस मंदिर के पुजारी को हिरासत में लिया गया है, जहां मनीष अक्सर पूजा करने जाते थे। मनीष खेती करते थे। हाल ही में उन्होंने 19 लाख रुपए का प्लॉट बेचा था, जिसमें से 12 लाख रुपए खाते में आ चुके थे। घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- क्राइम सीन समझिए— पत्नी घर की इकलौती बेटी थी
मनीष की शादी हाथरस के मढ़नई गांव में हुई थी। पत्नी अपने मायके की इकलौती बेटी थी। ससुर के पास तीन बीघा खेती है, जो मनीष को ही मिलती थी। मनीष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो भाई सुधीर और जयकिशन हैं, जो घर के बगल में ही रहते हैं। घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *