हनुमानगढ़। साइक्लिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला साइक्लिंग संघ की साधारण सभा की बैठक हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्री विश्वकर्मा सामुदायिक जांगिड़ सुथार धर्मशाला में आयोजित की गई। इस बैठक में संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मदनलाल सुथार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विगत वर्ष का लेखा-जोखा और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। दलीप वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करते हुए संघ की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। सभा में हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही, साइक्लिंग खेल के भविष्य को लेकर विभिन्न योजनाओं पर भी गहन चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी में राकेश डाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जलंधरा, ध्रुव खदरिया और भारतेंदु सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। दलीप वर्मा सचिव, जबकि विजय मोयल, योगेंद्र सिंह, संदीप कुचेरिया और कमल कुमार तंवर संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। हेतराम गेदर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। भामाशाह अमरजीत सहारण को सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी रामकुमार स्वामी, राजस्थान साइक्लिंग संघ के पर्यवेक्षक विक्रम सुथार और जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैन उपस्थित रहे। संघ में विशेष योगदान देने वाले राकेश डाल, शिवानी स्वामी, सुभाष वर्मा, पारी चौधरी, कुलदीप एनिया, सुनीता मिढ़ा, सुनीता निमिवाल, योगेंद्र सिंह, विजय मोयल, हेतराम गेदर, डॉ. गौरीशंकर निमिवाल और भारतेंदु सैनी को सम्मानित किया गया।


