मदन राठौड़ बोले-गहलोत जानते हैं, सरकार में काम हो रहा:वो भ्रम पैदा करते हैं, शुरू से यही किया, काम नहीं है उनके पास

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत तीन बार के मुख्यमंत्री हैं, उनको सब पता है, वे सब कुछ जानते हैं। सरकार में काम हो रहा है, वो भी समझ रहे हैं, लेकिन राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा- वे केवल चिल्लाते है, बोलते है। वे वरिष्ठ नेता है, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। वे शुरू से ही भ्रम पैदा करते रहे हैं। पहले संविधान को लेकर भ्रम पैदा करते थे। कभी ईवीएम को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की। वो तो हमेशा यहीं करते है, काम है नहीं उनके पास। उन्हें विपक्ष के तौर पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वो निभा नहीं रहे हैं। हमने किसी योजना को बंद नहीं किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- हमारी सरकार ने कांग्रेस सरकार की किसी भी जनहितैषी योजना को बंद नहीं किया। अगर कांग्रेस ने केवल वाहवाही लूटने के लिए योजना बनाई तो उसकी समीक्षा तो होना लाजमी है। गहलोत सरकार ने 5 साल तक ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को अटकाए रखा। लेकिन भाजपा सरकार ने आने के बाद सबसे पहले ईआरसीपी परियोजना पर कार्य किया। एमओयू के बाद टेंडर प्रक्रिया तक शुरू करने का ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस बांसवाडा में आंदोलन कर रही है, वो वहां पर पीट रहे है। बांसवाडा, डूंगरपुर और चौरासी में कांग्रेसी अपनी जमानत तक बचा नहीं पाई। हाल ही चुनावों में जनता ने उनको हकीकत बता दी थी, इस क्षेत्र में उनका धरातल ही नहीं है। कांग्रेसी आंदोलन कर अपना धरातल खोज रहे हैं, उनको प्रयास करना चाहिए। यह कहा था गहलोत ने
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर में बीजेपी सरकार के एक साल के कामों पर निशाना साधाते हुए कहा था कि सरकार जो स्कीम खत्म कर रही है, स्कूलें बंद कर रही है। ये किससे बदला ले रहे हैं, हमसे ले रहे हैं या पब्लिक से। गहलोत ने कहा था कि सरकार ने कई जगहों पर नए जिले समाप्त कर दिए। जबकि जिले बनने से वहां पर गुड गवर्नेंस होती। पब्लिक को सहयोग मिलता। स्कीम बनती है तो उसे लागू ढंग से किया जा सकता था, लेकिन इन्होंने उसे खत्म कर दिया। जबकि प्रदेश में और जिले बनने की गुंजाइश थी। उन्होंने SI भर्ती को लेकर कहा- यदि कोई गलत है तो उस पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह सरकार इसे जानबूझकर लंबा खींच रही है। इससे माहौल बिगड़ा रहे कि पिछली गवर्नमेंट के समय पेपर लीक हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *