मधुपुर-गिरिडीह रेल मार्ग पर हादसा:ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव की पहचान नहीं

मधुपुर-गिरिडीह रेल मार्ग पर मंगलवार को एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना देवघर मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी और नवाब मोड़ के पास हुई। गिरिडीह से मधुपुर जा रही सवारी गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने तुरंत मधुपुर रेल प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर रामा शंकर प्रसाद और बुढ़ई थाना प्रभारी अशोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ में सब-इंस्पेक्टर शकिल अहमद भी थे। पंचनामा के बाद शव को रेल पटरी से हटाया गया पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पंचनामा के बाद शव को रेल पटरी से हटाया गया। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी गई है। मृतक ने बुलु रंग की गंजी, लुंगी और लाल रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए देवघर के सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से संपर्क कर पहचान का प्रयास कर रही है। आरपीएफ के अनुसार, इस घटना से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *