मधुपुर के चांदमारी मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एसी-फ्रिज टेक्नीशियन मोहम्मद सद्दाम अंसारी के घर से चोर 20 हजार रुपए के जेवरात और 3 हजार रुपए नकद ले गए। दोपहर में सद्दाम काम से बाहर गए और घर में ताला लगा दिया था घटना गुरुवार की है। सद्दाम की पत्नी विवाह समारोह में शामिल होने मायके गई हुई थीं। दोपहर में सद्दाम काम से बाहर गए और घर में ताला लगा दिया। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने रॉड से अलमारी का लॉकर तोड़ा चोर छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने रॉड से अलमारी का लॉकर तोड़ा। लॉकर में रखे सोने की अंगूठी और चांदी के आभूषण समेत नकदी पर हाथ साफ किया। आसपास के लोगों ने एक हेलमेट पहने व्यक्ति को बाइक पर जाते देखा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गौंदलीटांड गांव में भी एक कपड़े की दुकान में सेंधमारी की घटना हो चुकी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।


