मधुपुर के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय दास हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मछुवाटाड़ के दामोदर सिंह उर्फ भूदाली सिंह, पटवाबाद के दाउद अंसारी और कजरा के मुकेश चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी बलदेव राय को गिरफ्तार कर चुकी है। इस प्रकार अब तक कुल चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दामोदर ने बलदेव संग बम मारने में मदद की जांच में सामने आया है कि दामोदर सिंह ने बलदेव राय के साथ बम मारने में मदद की। दाउद अंसारी ने बम बनाने की सामग्री उपलब्ध कराई और मुकेश चौधरी ने आर्थिक सहयोग किया। मामले की जांच के लिए मधुपुर एसडीपीओ ने पुलिस इंस्पेक्टर देवेश भगत के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम में विभिन्न थानों के अधिकारी शामिल थे। एसपी के अनुसार, टीम की मेहनत से मामले का खुलासा हुआ। 13 फरवरी को हुई थी हत्या घटना 13 फरवरी की सुबह की है। प्रधानाध्यापक संजय दास स्कूल से हाजिरी बनाकर एमडीएम का सामान लेने स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने बम से उनकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद में सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी शिक्षिका उषारानी दास ने राजेश दास, मनोज राय और संजय राउत के खिलाफ मधुपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था।


