सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। युवक गुरुवार को शादी समारोह से लौट रहा था तभी खेलभांठा मैदान के पास मधुमक्खी झुंड में आए और युवक के चेहरे पर डंक मार दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत युवक का इलाज किया। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। घायल के चेहरे पर 100 से भी ज्यादा डंक के निशान मिले है। मृत मवेशी पर मंडरा रही थी मधुमक्खियां जानकारी के मुताबिक, घटना वाली जगह पर एक मवेशी मृत मिला है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले से ही मवेशी की भी मौत हुई होगी। मृत अवस्था में पड़े मवेशी के ऊपर भी मधुमक्खियां मंडरा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाकों में कई मधुमक्खी के छत्ते है जिसे हटाने की मांग की गई लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। पहले भी इस तरह के मधुमक्खी के हमले हो चुके है।


