भास्कर न्यूज | दुमका जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव में मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में 58 साल के दिवाकर यादव की मौत हो गई। वह अपने घर में गेहू की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों की झूंड ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागे। मधुमक्खियां लगातार उनके चेहरे और शरीर पर डंक मारती रही थी। हमले में दिवाकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने फूलोझानो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।