मधुमक्खियों के हमले में 4 महिलाएं घायल:खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने किया हमला

पाली में खेत में काम करते समय महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट क्षेत्र के मुकनपुरा गांव के निकट स्थित खेत में सोमवार को महिलाएं रायड़े की फसल की कटाई कर रही थी। इस दौरान खेत में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इस जिसमें खेत में फसल की कटाई कर रही आशा पत्नी नवाराम, प्रेमदेवी पत्नी सेठाराम, मोरकीदेवी और मनीषा मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि खेत में फसल के बीच मधुमक्खियों ने डेरा डाल रखा था। फसल कटाई के दौरान मधुमक्खियों छिड़ गई और उन्होंने खेत में काम कर रहे महिलाओं पर हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *