मधुमक्खियों के हमले से आरपीएसएफ के जवानों ने चित्तरंजन के लोगों की बचाई जान

चित्तरंजन |चित्तरंजन के लोको पार्क स्थित मुख्य सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक व्यक्ति बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग डर और भगदड़ के कारण उसकी मदद करने से कतरा रहे थे। इसी बीच आरपीएसएफ 8वीं बटालियन के जवानों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एडजुटेंट के नेतृत्व में एएसआई निलोय बिस्वास और एएसआई रेगुदास पी ने पुराने अखबार जलाकर धुएं के सहारे मधुमक्खियों को दूर किया और चेहरे पर तौलिया बांधकर बेहोश व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल के.जी. रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसे होश आया। घायल व्यक्ति की पहचान चित्तरंजन रेलवे कॉलोनी निवासी शिशिर मित्रा (55 वर्ष) के रूप में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *