मधुमक्खियों ने स्कूली बच्चों समेत पांच पर किया हमला, एक घायल आईसीयू में भर्ती

भास्कर न्यूज| धमतरी
रुद्री रोड पर मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरातफरी मच गई, जिसमें एक स्कूली छात्र सहित 5 लोग घायल हो गए। इन घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्री रोड पर दुलारी नगर के पास मुख्य मार्ग में अचानक मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अपने आपको बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोगों ने नजदीकी दुकानों और घरों में जाकर अपनी सुरक्षा की। इस घटना में रुद्री निवासी 45 वर्षीय यशवंत सिदार घायल हो गए। घटनास्थल के पास मौजूद एक स्कूटी सवार महिला ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। 2 लोगों की जा चुकी है जान पिछले डेढ़ साल में मधुमक्खियों के काटने से 2 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 15 दिन पहले भखारा थाना क्षेत्र के कानामुका में साइकिल चला रहे एक बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसमें खूब डंक लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा, डेढ़ साल पहले गोकुलपुर के अमलतासपुरम के पास भी मधुमक्खियों के हमले में एक युवक की जान चली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *