मनकी में हुई मानस गान प्रतियोगिता, दी प्रस्तुति

सिकोसा| ग्राम मनकी में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर थी। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तारणी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम संपूर्ण जगत के नियंता हैं और उनकी कृपा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में जो सुशासन की सरकार चल रही है, वह प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का ही परिणाम है। वर्तमान नेतृत्व का उद्देश्य रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा केवल एक मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि भारत के खोए हुए गौरव की पुनर्स्थापना है। मौके पर जिला पंचायत सभापति प्रभा रामलाल नायक, सरपंच प्रेमलाल यादव, दयाराम पाटिल, रामनाथ घरेन्द्र, मनीषा ठाकुर, टिकेश्वर साहू, त्रिलोका साहू, कुन्ती बाई साहू, उवस राम साहू, गोरेलाल साहू, गौतम रंगारे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *