मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज सर्वाधिक प्रासंगिक: अग्रवाल

भास्कर न्यूज | तिल्दा-नेवरा रायपुर आदर्श नगर से प्रारंभ हुई विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा में पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस सद्भाव पदयात्रा में उपस्थित समस्त संतजनों के साथ गुरु घासीदास बाबा के संदेश को आत्मसात करते हुए हजारों लोग सहभाग लिए। पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज के समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है। यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम है। यह यात्रा सतनाम पंथ के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता लाना हैं। हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ना। आप लोगों का यह अटूट विश्वास और भक्ति देखकर मन गदगद है। रायपुर से गिरौदपुरी तक का यह यात्रा केवल शारीरिक दूरी तय करना नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर के सद्भाव को जगाने की यात्रा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *