राजनांदगांव|असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही की जा रही है। सीएसपी व सायबर सेल राजनांदगांव की टीम गठित कर मनगटा स्थित रिसार्ट में लगातार डीजे बजने एवं शराब पिलाने की शिकायत पर रिसार्टों में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान अवैध गतिविधियां संचालित नहीं होना पाया गया। 30 रिसॉर्ट में संचालकों को रिसोर्ट में आने-जाने वाले लोगों की पहचान पत्र देखे गए।


