मनगवां विधायक को दी गालियां, मारने दौड़े, VIDEO:रीवा में 40 सेकंड में 30 बार अपशब्द कहे; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

रीवा की मनगवां सीट से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने खुद पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि दो लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। फिर मारने दौड़े। घटना 25 जनवरी की है, जब मनगवां के सूरानाथ हनुमान मंदिर परिसर में विधायक प्रजापति का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में एक शख्स विधायक नरेंद्र प्रजापति को लगातार गंदी गालियां देता हुआ दिख रहा है। उसने 40 सेकंड के भीतर करीब 30 बार आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसी बीच आरोपी विधायक की ओर भी दौड़ा। हालांकि, मौके पर मौजूद विधायक समर्थकों ने उसे बीच में ही पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए, दो तस्वीरें… विधायक बोले- मेरे साथ कुछ भी हो सकता था
विधायक प्रजापति ने बताया- आरोपी रिंकू सिंह और गुड्डू उर्फ गड़ासा शराब के नशे में धुत होकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। वे अभद्रता करने लगे। मैंने रोका तो गाली-गलौज की। वहां मौजूद माता-बहनों के साथ भी बदसलूकी की। उन्होंने कहा- अगर कार्यकर्ता समय रहते दोनों आरोपियों को पकड़ नहीं लेते, तो मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। आरोपी वांटेड अपराधी, कई केस दर्ज
विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा- रिंकू और गुड्डू वांटेड अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ थानों में कई छोटे-बड़े केस दर्ज हैं। दोनों को इसके लिए किसने उकसाया, जांच के बाद इस साजिश का खुलासा हो जाएगा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- एक आरोपी कह रहा था कि जनता के पैसों से गुलछर्रे उड़ाते हो। जनता की तो कोई परवाह ही नहीं। जन्मदिन पर इतना खर्चा कर रहे हो, यह भी जनता की जेब से दोगे क्या? ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर में गाली-गलौज पर हंगामा जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़कुल होटल के सामने गाली-गलौज को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते जैन समाज के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए। विवाद की जानकारी लगते ही 8-10 थानों का स्टाफ बड़ा फुहारा पहुंचा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। इस विवाद में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *