रांची। राज्य के दर्शकों को फिर से उनके मनपसंद फैफिली ड्रामा देखने को मिलेगा। कलर्स रिश्ते भारत के फैमिली ड्रामा ‘ससुराल सिमर का’ लेकर आया है, जिसमें अविका गोर और दीपिका कक्कड़ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, दर्शक राधिका मुथुकुमार और अविनाश मुखर्जी अभिनीत ससुराल सिमर का – एक नया अध्याय भी देख सकेंगे। साथ ही, दर्शकों को अमर उपध्याय, सुधा चंद्रन, तोरल रासपुत्रा और माही भानुशाली अभिनीत दिलचस्प सोशल ड्रामा डोरी भी देखने को मिलेगा। कलर्स रिश्ते फ्री-टू-एयर प्लेटफार्म डीडी फ्रीडिश पर पेश कर रहा है। ये प्रोग्राम 1 अप्रैल से चैनल नंबर 50 पर मुफ्त में देखे जा सकेंगे। यह जानकारी कलर्स रिश्ते के हेड अर्नब दास ने दी।


