मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए CM सुक्खू:कांग्रेस मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि, निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार, मोदी-राहुल रहे मौजूद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि अंतिम संस्कार से पहले आज सुबह डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर कांग्रेस दफ्तर लाया गया। जहां पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार शाम को AIIMS दिल्ली में निधन हो गया था। आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम शव यात्रा निकाली गई। डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। अब वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। इन नेताओं की मौजूदगी रही निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। अंतिम यात्रा से जुड़ी तस्वीरें… CM बोले- मनमोहन ने फूड, रोजगार, इन्फोर्मेंशन व शिक्षा का अधिकार दिया दिल्ली में मीडिया से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में जब आर्थिक संकट आया तब उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए देश को आर्थिक मंदी से उबारा। उन्होंने गिरवी रखा सोना वापस लाया। जब वह देश के प्रधानमंत्री बने तो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, राइट टू फूड और रोजगार का अधिकार देश को दिया। एक दशक तक देश की सेवा के बाद वह आज मनमोहन चले गए है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना की वजह से देश में आज कई घरों के चूल्हे चल रहे हैं। हिमाचल में सात दिन का राजकीय शोक हिमाचल सरकार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है और बीते कल व आज दो दिन की सरकारी छुट्‌टी घोषित की गई। यही नहीं प्रदेश में सात दिन तक सरकारी स्तर पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी नहीं होंगे। इसके साथ ही सरकार ने विंटर कार्निवल और न्यू ईयर पर रखे सरकारी कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *