मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पुनाली ब्लॉक कांग्रेस ने दोवडा तहसील पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया

डूंगरपुर में महात्मा गांधी नरेगा योजना का नाम बदलने और इसमें संशोधन के विरोध में पुनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को दोवड़ा तहसील पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोवड़ा तहसील के बाहर दिए गए इस धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश रोत सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और मनरेगा श्रमिक शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देशभर में गरीब और पिछड़े वर्ग से रोजगार का अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा को बंद करना चाहती है, जबकि यह योजना लोगों को रोजगार की गारंटी देती है।
कांग्रेस नेताओं ने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी। इसके विपरीत, भाजपा सरकार नई योजनाएं और उद्योग लाने के बजाय मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को भी खत्म करने पर तुली है।
उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर अब ‘वीबी जी रामजी’ कर दिया गया है, जिसमें रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। इसके खिलाफ देशभर में आक्रोश है और कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ जन आंदोलन चला रही है, जिसके तहत 31 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *