मनरेगा योजना बंद होने से ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा: राजेश श्यामकर

भास्कर न्यूज | उपरवाह/ घुमका घुमका पंचायत को आज नगर पंचायत का दर्जा मिले दो साल बीत गया। इसके बावजूद नगर पंचायत घुमका को मूलभूत सुविधा और ग्रामीणों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। उक्त समस्या के लिए घुमका के ग्रामीणों ने कलेक्टर के पास पहुंचे जिसकी अगुवाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने की। ग्रामीणों के साथ पहुंचे राजेश श्यामकर ने अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय को बताया कि नगर पंचायत घुमका में लगभग 80-90 प्रतिशत परिवार श्रमिक मजदूर हैं, उन परिवारों का पालन पोषण मजदूरी कृषि करने पर होता है। किन्तु वर्तमान में वहां जी राम जी (मनरेगा) के साथ कई योजना बंद हो जाने से ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। श्यामकर ने कहा कि गांव मे रोजगार नहीं मिलने से ग्रामीण मजदूरी करने दूसरे राज्यों में जाने मजबूर हैं, पलायन कर रहे हैं। शासन को इस ओर ध्यान देते हुए व्यवस्था करें ताकि ग्रामीण पलायन करने से बच सके। इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य दिलीप पटेल, जिला सहकारी सेवा समिति अध्यक्ष नोहेन्द्र सिन्हा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रुप नारायण साहू, गंगेश्वर वर्मा, फागू यादव, शैलेन्द्र वर्मा, विक्रम वर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *