मनरेगा हाजिरी विवाद में पंचायत मेंबर पर FIR:फाजिल्का में मेट को थप्पड़ मारा, लकड़ी से हमला किया; जाति सूचक शब्द भी बोले

फाजिल्का के नया सिवाना गांव में मनरेगा की हाजिरी को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित महिला के बयान पर पंचायत मेंबर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना खुईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा मनरेगा श्रमिक सुमित्रा देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सुमित्रा देवी 21 फरवरी को सुबह 10 बजे मनरेगा काम पर गई थी। मेट अजय कुमार हाजिरी लगा रहा था। इसी दौरान आरोपी रणवीर कुमार ने अजय कुमार को थप्पड़ मारा। इतना ही नहीं, रणवीर ने पास पड़ी लकड़ी का कसिया उठाकर उक्त महिला पर हमला कर दिया। उसने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इस घटना में सरपंच की भाभी समेत दो महिलाएं जख्मी हुईं। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *