भास्कर न्यूज | भरूवाडीह/सैहा/गुमा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय 80 वां महाअधिवेशन 21 एवं 22 फरवरी को प्रातः 8 बजे से बलौदाबाजार राज के ग्राम चांपा स्थित छत्रपति शिवाजी सभास्थल में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत लगभग 10 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है। समाज द्वारा इस आयोजन को सामाजिक एकता, परंपरा एवं आदर्श वैवाहिक संस्कारों के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। आयोजन के संबंध में आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण पत्र प्रेषित करने हेतु समाज की बलौदाबाजार राजप्रधान सुनीता वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का दल विभिन्न स्थानों पर पहुंचा। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोपराम वर्मा एवं नरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सभापति डॉ. मोहन वर्मा, रायपुर राजप्रधान जागेश्वर वर्मा, बलौदाबाजार राज संरक्षक नरसिंह वर्मा, लेखराम वर्मा, नरेंद्र कश्यप, कीर्ति वर्मा, राजमंत्री द्वारिका वर्मा, सचिव प्रदीप बघमार, सह-सचिव देवेश वर्मा, संगठन मंत्री हरिश्चंद्र वर्मा, सह-संगठन मंत्री झालेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी महेश वर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी नरेश धुरंधर, युवा प्रमुख रघुनंदन बघमार, पूर्व उपराजप्रधान सुरेंद्र वर्मा, सरपंच परसवानी भागीरथी वर्मा, ओंकार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


