मनाली में स्की एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप शुरू:250 प्रतिभागी ले रहे भाग, प्रदर्शन के आधार पर होगा राष्ट्रीय टीम में चयन

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला की बर्फीली ढलानों पर वीरवार को ‘स्की एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप 2026’ का शानदार शुभारंभ हुआ। स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया। इसमें राज्य भर से लगभग 250 प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन जायंट स्लालॉम स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बर्फ पर हैरतअंगेज संतुलन और रफ्तार का प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रतियोगिता में पुरुषों के ओपन वर्ग में प्रणव प्रथम स्थान पर रहे। ऋमहिलाओं अंतर्राष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की इसके अतिरिक्त अंडर-21 और अंडर-18 आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सभी विजेताओं को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि कुल्लू घाटी ने देश को कई ऐसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही सोलंगनाला की ढलानों को तकनीकी रूप से इतना आधुनिक बनाया जाएगा कि हमारे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए विदेशों का रुख न करना पड़े। सरकार का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि प्रतिभाओं को और निखारा जा सके। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर होगा राष्ट्रीय टीम का चयन स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया के अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने बताया कि यह चैंपियनशिप प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किए प्रदर्शन के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल पांच विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान भारी संख्या में पर्यटक भी इस शीतकालीन खेल का आनंद लेते नजर आए, जिससे घाटी में पर्यटन को भी नया उत्साह मिला है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों में स्लालॉम (Slalom) स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आज के प्रदर्शन के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश की उस आधिकारिक टीम का चयन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। पहले दिन के विजेता पुरुषों के ओपन वर्ग: प्रणव प्रथमस निखरी दूसरे और योगेश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की ओपन श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने प्रथम स्थान, तनुजा और संध्या ठाकुर क्रमशः द्वितीय व तृतीय रहीं। अंडर-21 और अंडर-18 आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *