मनाली विंटर कार्निवल की धूम शुरू:300 महिलाओं ने की कुल्लवी नाटी की रिहर्सल, मॉल रोड पर सजी रंगबिरंगी लड़ियां

मनाली में आगामी विंटर कार्निवल की तैयारियां जोरों पर हैं। 20 से 24 जनवरी तक चलने वाले इस कार्निवल में मुख्य आकर्षण कुल्लवी महानाटी होगी, जिसकी पहली रिहर्सल बुधवार को संपन्न हुई। वाम तट की करीब 300 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मॉल रोड पर नाटी की प्रस्तुति दी। इस रिहर्सल में लगभग 100 महिला मंडलों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्निवल की तैयारियों के तहत मॉल रोड को आकर्षक रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मनुरंगशाला के अतिरिक्त मॉल रोड पर भी एक विशेष मंच का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं। विधायक भुवनेश्वर गौड़ और कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने नाटी रिहर्सल का निरीक्षण किया। विंटर कार्निवल कमेटी की अध्यक्ष एवं कुल्लू की उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें कार्निवल के उद्घाटन का निमंत्रण दिया। 17 जनवरी को मनाली के दाएं तट के महिला मंडल भी नाटी की रिहर्सल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *