मनियां में सड़क हादसा, युवती की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दम तोड़ा

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती किरन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे सेठ के बाग के पास हुई। किरन अपने चाचा बलबीर पुत्र सरनाम के साथ बाइक (नंबर MP-07-NN-6039) से धौलपुर से आगरा की ओर जा रही थी। जीटी रोड पर उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर परिचित पुष्पेंद्र पुत्र डोंगर सिंह निवासी मनियां से बातचीत शुरू की। इसी दौरान धौलपुर की ओर से आ रही एक सफेद कार (नंबर RJ-11-CA-6684) के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए किरन को टक्कर मार दी। हादसे में किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मनियां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवती को सरकारी अस्पताल मनियां पहुंचाया। मनियां अस्पताल में हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया। धौलपुर में इलाज के दौरान किरन ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को मृतक युवती का पोस्टमार्टम कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *