मनुराज-उपासना ने तबला और कथक की प्रस्तुति दी

धमतरी | हरियाणा के फरीदाबाद स्थित विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प एवं कला महोत्सव 2026 का आयोजन किया। इसमें छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। धमतरी के तबला वादक पं मनुराज पचौरी और कथक नृत्यांगना उपासना भास्कर ने अपनी संयुक्त प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी प्रस्तुति को अविस्मरणीय बनाने में पं सुरेश दुबे का सहयोग रहा। सुरेश दुबे भजन व ठुमरी गायन का अंतरराष्ट्रीय ख्यात नाम है, वह करीब 58 देश में अपने गायन से लोगों को अभिभूत कर चुके हैं। मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित हुआ। इसमें लगभग 28 देशों के कलाकार, शिल्पकार और सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न देशों की लोक परंपराएं, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए। मनुराज के तबला वादन ने श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *