मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे दिन सभी निकायों की समीक्षा की गई। प्रेक्षक दुष्यंत कुमार रायस्त की उपस्थिति में सभी वार्डों में मतदान के प्रतिशत को लेकर चर्चा हुई। नगर पंचायत खोंगापानी के 15 मतदान केंद्रों में औसत मतदान 69.15% रहा। यहां सबसे अधिक मतदान केंद्र क्रमांक 02 में 84.88% और सबसे कम मतदान केंद्र क्रमांक 15 में 50.84% दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों की रैंडम जांच नई लेदरी के 15 वार्डों में हुए चुनाव में 3 मतदान केंद्रों की रैंडम जांच की गई। झगराखांड में औसत मतदान 83.60% रहा, जहां सर्वाधिक 90.65% मतदान केंद्र क्रमांक 05 में और न्यूनतम 76.90% मतदान केंद्र क्रमांक 07 में हुआ। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के 22 वार्डों के 34 मतदान केंद्रों में से 5 केंद्रों (क्रमांक 06, 13, 16, 18 और 22) की समीक्षा की गई। नगर पालिका निगम चिरमिरी के 40 वार्डों के 75 मतदान केंद्रों में से तीन केंद्रों (क्रमांक 04, 47 और 55) की रैंडम जांच की गई। सभी पत्रों का मिलान किया गया सभी निकायों की समीक्षा में मतदाता रजिस्टर, चिन्हित मतपत्र, पीठासीन अधिकारी की डायरी और मतपत्र लेखा का मिलान किया गया। जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


