मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कैदियों ने किया गंगा स्नान:जेल परिसर में कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था; छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में पहल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कैदियों को गंगा स्नान कराया गया। गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रदेश की 33 जेलों में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया। इनमें 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल शामिल हैं। माघ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन जेल में बंद कैदी इस पुण्य के अवसर से वंचित न रहें, इसलिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। जेल परिसर में ही गंगा जल लाकर कैदियों को स्नान का अवसर दिया गया। आत्मशुद्धि के लिए गंगा जल से स्नान कैदियों ने आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए गंगा जल से स्नान किया। इस पहल से कैदियों को अपने धार्मिक कर्तव्यों को निभाने का मौका मिला। जेल में बंद होने के बावजूद वे माघ मेले के इस पवित्र अवसर का हिस्सा बन सके। उत्साह के साथ कैदियों ने लिया भाग सरकार की इस पहल से कैदियों में उत्साह देखा गया। यह व्यवस्था उन सभी लोगों के लिए की गई, जो किसी भी कारण से प्रयागराज जाकर गंगा स्नान नहीं कर पा रहे थे। इस तरह की पहल पहली बार की गई है, जिससे कैदियों को भी आध्यात्मिक लाभ मिल सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *