मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी:महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने को मजबूर परिजन, AAP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विशेष सोनी ने कलेक्टर डी राहुल वेंकट को बताया कि जिले के अधिकांश निजी स्कूल दुकानदारों से मिलीभगत कर कमीशनखोरी कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इन दुकानों पर सामान की कीमत बाजार से कई गुना ज्यादा है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अभिभावकों के लिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया है। AAP ने कलेक्टर से मांग की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें। जिले की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए उचित कार्रवाई करें। साथ ही स्कूलों द्वारा शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान आप नेता संदीप यादव भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *