मनेंद्रगढ़ जिले के पटना नगर पंचायत में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 फरवरी को संपन्न हुए मतदान की गिनती 15 फरवरी को होगी, जिसके लिए प्रशासन ने विशेष ट्रेनिंग रखी। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित स्ट्रांग रूम में मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मतगणना कार्य के लिए कुल 72 कर्मियों की टीम तैयार की गई है, जिसमें 17 गणना पर्यवेक्षक, 35 मतगणना सहायक और 20 रनर शामिल हैं। सभी कर्मियों को मतगणना की बारीकियों से अवगत कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना के लिए मॉक ड्रिल रिटर्निंग ऑफिसर उमेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में मॉक ड्रिल के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों को मतगणना के नियमों, प्रक्रियाओं और संभावित चुनौतियों की जानकारी दी गई। रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी कर्मियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना करने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन ने मतगणना दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रिकॉर्ड मतदान के बाद अब नगरवासियों को बेसब्री से परिणामों का इंतजार है।


