मनेंद्रगढ़ में क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती:महिला संगठन बनेगा, बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों का सम्मान

क्षत्रिय समाज महासभा मनेंद्रगढ़ में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 29 मई को शाम 6 बजे महाराणा प्रताप भवन में हुआ। इसमें चिरमिरी भरतपुर और बिजुरी अनुपपुर मध्यप्रदेश के क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। समाज के वरिष्ठजनों और महिलाओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य और देश सेवा की गाथाएं सुनाईं। कार्यक्रम में कविताओं और गीतों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। महिला संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित क्षत्रिय समाज एमसीबी ने बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। समाज के उत्थान और विकास पर चर्चा की गई। भवन निर्माण समेत अन्य जरूरी कामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य एल एन सिंह, सचिंद्र सिंह, पूर्व व्याख्याता जे एस सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इंदिरा सेंगर, डॉ. वी पी एस चौहान, डॉ. बघेल और कई महिला सदस्य भी शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार सिंह और सूरज भान सिंह गहरवार ने किया। संजय सिंह सेंगर ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *