मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य पंचायत जनसंवाद सम्मेलन:जनस्वास्थ्य मजबूत करने और समस्याओं के समाधान पर रहा फोकस

मनेंद्रगढ़ में जनस्वास्थ्य को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य पंचायत जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान लोगों ने इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, अस्पताल में सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति, जांच व्यवस्था, एम्बुलेंस सेवा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल जैसे विषयों पर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि शासन की योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि होने की जानकारी दी। टीकाकरण और आयुष्मान योजना पर किया जागरूक डॉ. खरे ने टीकाकरण, मातृ शिशु स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। 126 ग्राम सभा समितियों के माध्यम से होता है समाधान जिला समन्वय रेखा शिवहरे ने बताया कि जिले में 126 ग्राम सभा समितियां गठित हैं। इन समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई जाती है, जिसे उच्च अधिकारियों तक भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि साल में एक बार सम्मेलन के माध्यम से सभी साथी मिलते हैं और परिचय प्राप्त करते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *