रांची । द. छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के नवनियुक्त आयुक्त मनोज कुमार से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिष्टाचार मुलाकात कर पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिले के सर्वांगीण विकास, प्रशासनिक कार्यों में तालमेल, जनहितकारी योजनाओं में गति लाने, नागरिक सुविधाओं जैसे अहम विषयों पर चर्चा की। नवनियुक्त आयुक्त से वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शिष्टाचार भेंट कर पदभार ग्रहण कराया।


