धौलपुर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। इसमें मनोज कुमार जैन को अध्यक्ष और संजय शर्मा को सचिव चुना गया है।
पिछले महीने केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक में रतन चंद्र जैन, यदुनाथ शर्मा और रामकुमार गर्ग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष और सचिव पदों के लिए 18 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदनों की जांच के बाद 20 जनवरी तक नाम वापसी और 26 जनवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई थी।
निर्धारित तिथि 18 जनवरी तक दोनों पदों के लिए केवल एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुए। आवेदनों की जांच और 20 जनवरी को नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद, चुनाव अधिकारियों ने मनोज कुमार जैन को अध्यक्ष और संजय शर्मा को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। गोपेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, गोविंद गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया
अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गोपेंद्र शर्मा (रिंकू) को उपाध्यक्ष और गोविंद गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। शेष कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी।
चुनाव अधिकारी रतन चंद्र जैन ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर निवर्तमान सचिव नवीन मंगल, सुशील दत्त, पवन जैन, जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई अन्य दवा कारोबारी उपस्थित थे।


