मनोरोग चिकित्सा में राजस्थान का मान, डॉ. पी. एल:भालोठिया ANCIPS 2026 में सत्र अध्यक्ष मनोनीत, ‘यशोभूमि’ में मानसिक स्वास्थ्य की नई दिशा तय करेंगे डॉ. भालोठिया।

वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पी. एल. भालोठिया को इंडियन साइकिएट्रिक सोसायटी (IPS) द्वारा आयोजित 77वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन (ANCIPS 2026) में साइंटिफिक सेशन के चेयरपर्सन के रूप में मनोनीत किया गया है। द्वारका स्थित यशोभूमि (IICC) में 28 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस महासम्मेलन में डॉ. भालोठिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। एक चेयरपर्सन के रूप में, वे न केवल वैज्ञानिक सत्रों का संचालन करेंगे, बल्कि देश-विदेश से आए विशेषज्ञों के बीच होने वाली अकादमिक चर्चाओं का मार्गदर्शन भी करेंगे। उनके अनुभव का लाभ उन शोधकर्ताओं और युवा डॉक्टरों को मिलेगा जो मानसिक स्वास्थ्य की नई चुनौतियों पर काम कर रहे हैं। खास है इस बार की थीम: “मनोचिकित्सा को नई दिशा” इस वर्ष के सम्मेलन का मुख्य केंद्र “समाज के मानसिक स्वास्थ्य के लिए मनोचिकित्सा को नई दिशा” रखा गया है। आज के दौर में जब तनाव और मानसिक विकार वैश्विक समस्या बन चुके हैं। आयोजन समिति के अनुसार, डॉ. पी. एल. भालोठिया का चयन उनके द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिए गए दशकों लंबे योगदान और उनके उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड के आधार पर किया गया है। डॉ. भालोठिया को मिली इस उपलब्धि पर मानसिक स्वास्थ्य समुदाय और उनके साथी चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *