मनोहरथाना कस्बे के हरनावदा रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में 21 फरवरी 2026 को उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। 36 उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान
सहायक अभियंता मन्नालाल मीणा ने बताया कि यह शिविर विभाग के झालावाड़ से आए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 55 उपभोक्ता उपस्थित हुए। इनमें से 36 उपभोक्ताओं की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कर उन्हें लाभ प्रदान किया गया। 3,01,000 रुपए का राजस्व मिला
इस दौरान कुल 3,01,000 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। उपभोक्ताओं ने इस तरह के लाभकारी शिविर के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


