मन की बात का 119 वां एपिसोड सुना

भास्कर न्यूज | हजारीबाग जैन भवन, बड़ा बाजार, नगर पश्चिमी बूथ संख्या 247, 248,249 में प्रधानमंत्री की मन की बात का 119 वां एपिसोड सुना व देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने किया। 119 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किया। स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर बी के सिंह,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी,महेंद्र ठाकुर, जय नारायण मेहता,भाजयुमो के शैलेश चंद्रवंशी,सोशल मीडिया के हितेश रंजन,अरुण कुमार वर्मा, मालाकार समाज के जिला अध्यक्ष भोला भगत, जिला महामंत्री वीरेंद्र भगत,राकेश वर्मा,राम प्रवेश ठाकुर,अतिशय जैन,दुर्गा राम चंद्रवंशी,विजय राम चंद्रवंशी, संजय बिहारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *