भास्कर न्यूज | धमतरी शहर के खाटू श्याम मंदिर में 3 दिवसीय फागुन महोत्सव गुरुवार से आरंभ हो गई। पहले दिन मठ मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बच्चे एवं महिलाएं हाथों में श्याम ध्वजा लेकर और मन में मन्नत लिए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तीन दिवसीय फागुन महोत्सव के तहत गुरूवार को सायं 4 बजे प्राचीन मठ मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकली। बैंडबाजा की धुन पर निकली इस निशान यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रही थी। रामधुनी समिति द्वारा श्याम भजन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे, वहीं श्याम रसोई प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। मठ मंदिर से श्री श्याम मंदिर तक करीब ढाई किमी की यात्रा 2 घंटे में पूरी की। निशान यात्रा में श्रद्धालु मनसुख अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, नानकचंद अग्रवाल, नवलकिशोर अग्रवाल, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आदित्य, विवेक अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, रोमी सावलानी, अभिषेक अग्रवाल, अमित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। 27 फरवरी को बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया जाएगा। बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। श्याम खिचड़ी प्रसाद वितरण होगा। रात्रि 8 बजे से बाबा की इच्छा तक भजन संध्या होगी। फागुन महोत्सव के अंतिम दिन 28 फरवरी को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ होगा। आज और कल यह कार्यक्रम होंगे 27 फरवरी- छप्पन भोग, बाबा का अलौकिक शृंगार, श्याम खिचड़ी प्रसादी वितरण व रात 8 बजे से भजन संध्या। 28 फरवरी- श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ दोपहर 3 बजे से।


