मन से जहर व कड़वे शब्द को अर्पित करने से जीवन शैली में परिवर्तन होगा

धमतरी| भटगांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था द्वारा भगवान शिव पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने कहा कि भगवान शिव शंकर की पूजा कैसी करनी चाहिए, भगवान शिव में जो धतूरा, कनेर और भांग चढ़ाया जाता है, जो अत्यंत ही जहर है। अगर भांग जैसे- जहरीली वस्तु को चढ़ाकर पूजा कर परंपरा को निभाया जा रहा है, वह अत्यंत ही पीड़ा दायक है। इस पर परिवर्तन बहुत ही जरूरी है। अपने मन में जो जहर एवं कड़वा शब्द है, इन सब को भगवान शिव पर अर्पित कर भगवान से आशीर्वाद लेना होगा, तब जाकर आज के परिवेश एवं जीवन शैली में परिवर्तन निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से जो भी पूजा करेगा, उसे धन, संपत्ति एवं परिवार में एकता जैसी महान धन की प्राप्ति होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *