मप्र पुलिस के नव-आरक्षकों को कम्प्यूटर सिखाएगी RGPV:​​​​​​​पुलिस ट्रेनिंग स्कूल ने यूनिवर्सिटी के साथ साइन किया MOU

नव आरक्षकों को मॉडर्न टेक्निकल स्किल के लिए कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज देने मप्र पुलिस अब आरजीपीवी की मदद लेगी। इससे पुलिस बल की फील्ड वर्किंग को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जा सकेगा। इसके लिए भौंरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच शुक्रवार को एमओयू साइन किया गया। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की अधीक्षक रश्मि पांडेय और आरजीपीवी के कुलपति राजीव त्रिपाठी ने एमओयू पर साइन किए। एमओयू अगले 5 साल के लिए किया गया है। इसका उद्देश्य नव आरक्षकों को बेसिक कंप्यूटर अवेयरनेस सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करना है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) सोनाली मिश्रा, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के डायरेक्टर और पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी के निरीक्षक संजीव मारोन, आरजीपीवी के कुल सचिव डॉ. मोहन सेन और स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पुलिस का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से गठबंधन है जिसमें अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू, एनएलयू भोपाल एवं दिल्ली, जागरण लेक सिटी भोपाल, टाटा सोशल साइंसेस मुंबई, शेफील्ड हेलाम यूनिवर्सिटी यूके शामिल हैं। एमओयू से ये होगा लाभ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *