मप्र में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा:जिला अध्यक्ष बोले- किसान-युवा, महिलाओं के लिए काम किया

प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल पूरे होने पर बीजेपी नेताओं ने बालाघाट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीते एक साल की सरकार की उपलब्धियां बताईं गईं। सरकार ने किसान, युवाओं, महिलाओं के लिए काम किए भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि एक साल में प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए काम किया। किसानों को 0 ब्याज पर पर कर्ज देने के साथ ही केन्द्र और राज्य की ओर से किसान सम्मान निधि दी जा रही है। युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार दिलाने सहित डेढ़ लाख लोगों को शासकीय नौकरी दी गई। महिलाओं को समर्थ और सशक्त बनाने में सरकार, लाडली बहना योजना, 450 रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है। सरकार ने धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार सरकार काम कर रही है। प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सहित सारे वर्गो के लिए सरकार ने काम किया है। किसानों को देंगे 31 समर्थन मूल्य भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि पांच साल का संकल्प पत्र है। हम किसानों को 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य देंगे। कांग्रेस को लेकर कोई जवाब नहीं दिया कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि कांग्रेस, विपक्ष का धर्म निभा रही है। जिसके आंदोलन को लेकर वह कुछ नहीं कहना चाहते है। लेकिन यह सही है कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। इससे पहले 37 में से 36 मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे और वरिष्ठों ने भाजपा मंडल अध्यक्षों का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने मीडिया से सरकार की एक साल के कार्याें और आगामी रोडमैप को लेकर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *