मप्र राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा:इंदौर की स्वाति सोलंकी दो वर्गों के फाइनल में, आदित्योम जोशी दो उलटफेर कर सेमीफाइनल में

इंदौर की स्वाति सोलंकी ने मप्र राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में दो वर्गो के फाइनल में जगह बनाई। धार की ऐश्वर्या मेहता भी दो वर्गों के फाइनल में हैं। इंदौर के चोइथराम खेल परिसर बैडमिंटन हॉल में हो रही स्पर्धा में इंदौर की स्वाति सोलंकी तीनों वर्गों के सेमीफाइनल में खेलीं। महिला एकल सेमीफाइनल में दूसरे क्रम की स्वाति सोलंकी ने उज्जैन की भूमिका वर्मा को 40 मिनट में 21-16,21-19 से हराया। स्वाति सोलंकी ने क्वार्टर फाइनल में भोपाल की अवंतिका पांडे को 21-18,14-21,21-10 से एक घंटे 7 मिनट में पराजित किया। इंदौर की अनुष्का शाहपुरकर ने क्वार्टर फाइनल में संयुक्त तीसरे -चौथे क्रम की यशवी भोकेद्रोंकर को 21-19,21-11 से हराकर उलटफेर किया। अनुष्का शाहपुरकर सेमीफाइनल में ऐश्वर्या मेहता से 18-21,13-21 से पराजित हुईं। ऐश्वर्या मेहता ने क्वार्टर फाइनल में पहले क्रम की भोपाल की अनिशा वासे को 21-16,21-12 से और भूमिका ने केया चंदानी को 9-21,21-12,22-20 से हराया। मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में धार के यश रायकवार और इंदौर की स्वाति सोलंकी ने अभिमन्यु सिंह और आशिता दुबे को 21-18, 21-14 से हराया। अनुज काले और प्रणिका होल्कर ने अनस मोहम्मद शेख और यशवी भोकेद्रोंकर को 21-12, 21-10 से पराजित किया। महिला युगल के सेमीफाइनल में पहले क्रम की ऐश्वर्या मेहता और प्रियंका पंत ने स्वाति सोलंकी और गौरी चित्ते को 53 मिनट में 21-23, 21-12, 21-12 से हराया। आदित्योम जोशी लगातार दो उलटफेर कर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में हैं। आदित्योम ने दूसरे दौर में पहले क्रम के धार के आदित्य चौहान को 21-17, 21-17 से और क्वार्टर फाइनल में बड़वानी के संयम गुप्ता को 21-13,21-19 से हराकर उलटफेर किए। दूसरे क्रम के उज्जैन के आकाश चौहान को दूसरे दौर में 21-16,21-12 से हराकर उलटफेर करने वाले इंदौर के गौरव परमार क्वार्टर फाइनल में अक्षय कर्दे से 9-21,21-17,20-22 से हार गए। गौरव तीसरे और निर्णायक गेम में 15-10,16-12की बढ़त लेकर एवं 18-18 के बाद पराजित हो गए। सरताज अकादमी के पूर्व खिलाड़ी गौरव परमार के पिताजी रमेश परमार का 1 दिसंबर को ही महू में निधन हुआ हैं, अन्य क्वार्टर फाइनल में बड़वानी के रिषभ राठौर ने क्वालीफायर ग्वालियर के देव कुमावत को 22-20, 21-10 से और भोपाल के शिशिर द्विवेदी ने ग्वालियर के मृदुल भिर्यानी को 21-18, 21-16 से हराया। संयुक्त 5-8 क्रम के शिशिर ने दूसरे दौर में इंदौर के प्रज्जवल मालाकार को 21-12, 21-13 से और संयम गुप्ता ने आर्यमन गोयल को 21-15, 21-12 से पराजित किया। दूसरे क्रम के आदित्योम जोशी और अनुज काले, पहले क्रम के धार के पीयुष बोबडे और यश रायकवार पुरुष युगल के सेमीफाइनल में हैं। धार के कनिष्क शर्मा और कबीर शर्मा एवं ग्वालियर के अगद बावेजा और मृदुल भिर्यानी भी सेमीफाइनल में हैं। इंदौर के खिलाड़ी नई दिल्ली में
नई दिल्ली में 9 दिसंबर से शुरू हुई 68वीं राष्ट्रीय शालेय 14वर्ष आयु बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा ले रही मप्र टीम में इंदौर के आरवराज सिंह बग्गा, वीर खरे, श्रेया अग्रवाल और स्वस्ति शर्मा हैं, ग्वालियर की रोशनी ठाकुर भी टीम में है। आईपीएससी टीम में इंदौर के तीन खिलाड़ी तनवी दुबे, रेनी अग्रवाल और मोहम्मद अजमीर बेग हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *