ममता नगर में सड़क पर अतिक्रमण, लग रहा जाम

राजनांदगांव | भदौरिया चौक से ममता नगर रोड में सड़क पर अतिक्रमण से जाम लग रहा हैॅ। खासकर शाम के वक्त इस सड़क में जाम की स्थिति अधिक रहती है। जिससे आवाजाही में समस्या हो रही है। सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण कर दुकानें लगा दी गई है। वहीं दुकानों का सामान भी सड़क पर बिखरा रहता है। इसकी वजह से सड़क में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। इसमें सुधार की जरूरत है। -अजय ​साहू, राजनांदगांव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *