अलवर| भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से हरियाणा में हुए फेलिसिटेशन सेरेमनी में मयंक प्रजापति को भारत स्काउट गाइड मित्र के रूप में ब्रॉन्ज पिन और फ्रेंड्स ऑफ भारत स्काउट एंड गाइड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। उन्हें भारत स्काउट गाइड की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने के लिए सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा सरकार के उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम रहे।


