मरवाही में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:प्रधान पाठक की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

मरवाही थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार प्रधान पाठक को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना मरवाही के ग्राम चलचली लोहारी मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, परासी निवासी प्रधान पाठक ऋषि दीक्षित अपनी बाइक से गांव से मरवाही की ओर जा रहे थे। तभी मनेंद्रगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर ट्रैक्टर को आग लगा दी। गुस्साए लोगों ने हंगामा मचाया, जिसके बाद मरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पूरी की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *