मरवाही वनमंडल में काटे जा रहे पेड़:रेंजर ने कहा- कुछ पेड़ कट भी गए तो कोई बड़ी बात नहीं, SDO बोले – जांच करूंगा

मरवाही वनमंडल को जैव विविधता और हरियाली के कारण जाना जाता है। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां कई छोटे-बड़े वाटर फाल भी हैं। लेकिन इन दिनों मरवाही के जंगलों में जोरों से पेड़ों की कटाई चल रही है। अमरकंटक की सीमा से लगे खोडरी रेंज के जंगलों में खुलेआम अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ों को काटा जा रहा है। नेवरी , खोडरी, सधवानी, केवची, आमाडोब, बस्ती बगरा, परासी, रूमगा, पकरिया सहित पूरे वनमंडल का यही हाल है।वन मंडल के खोडरी रेंज में नेवरी गांव के सागौन प्लांट में कटाई नजर आती है। जगह-जगह सिर्फ पेड़ों के ठूठ नजर आते हैं । कुछ ठूठ पुराने और कुछ ताजा नये दिखाई पड़ते है। हालांकि ये सिर्फ नेवरी की बात नहीं है, कई सर्किल का यही हाल है। खोडरी के प्रभारी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से पूरे मामले पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- इतने बड़े जंगल में कुछ पेड़ कट जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। वहीं मामले में क्षेत्र के एसडीओ आर के सिदार ने कहा कि वो खुद मामले की जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *