मरीजों को मुफ्त दवाईयां की गई वितरित
अनूपपुर। के वार्ड नंबर 7 और 8 की आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य कैंप का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद रीनू गुड्डा सोनी, बीएमओ डॉ. धनीराम श्याम, डॉ. पिटानिया, एएनएम हर्षाली, आंगनबाड़ी अधीक्षक श्रीमती प्रेमलता गुप्ता मालासेन व समाजसेवी गुड्डा सोनी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्सों ने बीपी और शुगर की जांच की तथा मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य सेवा आपके द्वारा वार्ड 7 और 8 में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर उक्त शिविर में आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बीस बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया उनका वजन किया गया उन्हें आवष्यक दवाईयों विटामिन का वितरण किया गया। साथ ही वार्ड में निवासरत 50 से अधिक महिला और पुरूषों का भी प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए गए आवष्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह ली गई। रेलवे फ्लाई ओव्हर ब्रिज निर्माण के वजह से जिला अस्पताल पहुंचने में वार्ड वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उक्त स्वास्थ्य शिविर लगने से वार्ड वासियों को काफी सहूलियत उन्होंने यह मांग की है कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर जिला मुख्यालय के वार्ड नं. 1 से लेकर 8 तक विभिन्न वार्डों में लगाए जायें। तथा प्रत्येक वार्ड में कम से कम सप्ताह में एक शिविर जरूर लगाया जाए जिससे आम आदमियों को चिकित्सकीय सुविधा मिलने में सहूलियत हो।


