मर्डर के आरोपी की मौज-मस्ती आई सामने:अस्पताल में सिगरेट पीने, खुद की कार से जेल लौटने का वीडियो आया इंस्टा पर

टोंक जेल में बंद अपराधियों के अस्पताल में चैकअप कराने लाने और वापस जेल में ले जाने के दौरान मौज-मस्ती के वीडियो सामने आए हैं। इस पर एसपी विकास सांगवान ने दो चालानी गार्ड को सस्पेंड किया है। स्पेंड होने वाले चालानी गार्डों में हेड कॉन्स्टेबल दशरथ सिंह, कॉन्स्टेबल भंवर सिंह शामिल हैं। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। इसकी जांच डिप्टी एसपी देवेंद्र जाखड़ को सौंपी है। SP विकास सांगवान ने बताया कि कल शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। उसमें हत्या और फायरिंग करने के मामले में जेल में बंद टोंक शहर का शादाब देशवाली अस्पताल में दोस्त के साथ सिगरेट पीते हुए और फिर जेल में स्वयं की कार से ड्राइव कर जेल जाते नजर आ रहा है। चालानी गार्ड उसकी बगल की सीट पर बैठा नजर आ रहा है और शादाब के गाल पर प्यार से थप्पी भी मार रहा है। शुरूआती जानकरी में आया है कि यह वीडियो करीब दस दिन पहले का है जब वह स्वास्थ्य खराब होने पर सआदत अस्पताल में तीन दिन भर्ती रहा था। इस दौरान उसके मिलने वालों ने यह वीडियो बताये थे। संभवत इस वीडियो को गुरुवार शाम को अपलोड किया था। इसके बाद SP के ध्यान में आने के बाद उन्होंने दोनों चालानी गार्ड की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 2022 में युवक को मारी थी गोली शादाब ने अगस्त 2022 में कृषि मंडी के बाहर युवक को गोली मारी थी। उसके बाद से शादाब जेल में है। शादाब और गुर्गे फैजल के रील्स इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए हैं। जेल में बंद शादाब की आईडी कौन ऑपरेट कर रहा है। ये वीडियो कब और किसने बनाए हैं, कब अपलोड किए हैं, यह भी गंभीर विषय है, लेकिन जेल और पुलिस कस्टडी में कोर्ट में पेशी के दौरान इस तरह के वीडियो बनाना और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करना पुलिस सुरक्षा में बड़ी चूक है। ये वीडियो जेल के नहीं है, SP को बता दिया है जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने बताया कि यह विडियो जेल के नहीं हैं। शादाब का सिगरेट पीने का विडियो अस्पताल के बंदी वार्ड और कार ड्राइविंग करने का वीडियो जेल के बाहर का अस्पताल से जेल लौटते समय का है। मैंने इसके लिए sp से भी निवेदन किया है। वे इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। जरूरत पड़ी तो मुकदमा दर्ज कराएंगे SP विकास सांगवान ने बताया कि इसमें जरूरत पड़ी तो मामला भी दर्ज कराया जाएगा। साथ ही जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आती हैं तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर दो चालानी गार्ड को सस्पेंड कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *