मर्डर के खुलासे की मांग पर मां-पत्नी धरने पर:7 दिन से भूख हड़ताल जारी; समर्थन के लिए ग्रामीण पहुंचे, बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

जालोर में गणपत सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर 80 साल की मां और 65 साल पत्नी का कलेक्ट्रेट के सामने 7वें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठी हैं। दोनों ने कहा- गणपत सिंह की मौत के खुलासे के बाद ही अब यह हड़ताल खत्म होगी। गुरुवार को सुबह अलग-अलग गांवों के लोग पहुंचे परिजनों ने मिल कर हर वक्त सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि जल्दी मामले का खुलासा नहीं किया गया तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ प्रतिदिन अलग-अलग गांवों से लोग पहुंचे कर परिजनों के समर्थन में सपोर्ट कर रहे हैं। पहले भी की थी हड़ताल जालोर में 18 महीने पहले रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में गणपत सिंह की हत्या हुई थी। उसके बाद परिजनों ने कई बार जालोर जिला कलेक्ट्रेट व रामसीन थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और पत्नी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग भी की थी। कोई खुलासा नहीं हुआ तो 2 माह पहले जिला कलेक्ट्रेट के सामने 80 की मां समेत पत्नी, 2 भाभी व 1 भाई, 9 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उसके बाद प्रशासन व सांसद ने जल्द हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। जिस पर परिजनों ने एक माह में खुलासा करने की चेतावनी देकर भूख हड़ताल समाप्त कर धरना स्थगित किया था। उसके बाद भी खुलासा नहीं हुआ तो फिर 27 फरवरी से फिर मृतक की 80 की मां व उसकी 65 साल की पत्नी जिला कलेक्ट्रट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई। मृतक के दो भाई भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *