प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान उन्हें अपनी पुत्री अयाना के हाथों बनाई एक भावनात्मक पेंटिंग पाली की बेटी शालिनी ने गिफ्ट की। इस पेंटिंग में अयाना ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता को सजीव भाव-भंगिमाओं के साथ चित्रित किया है। पाली शहर के वीडी नगर में रहने वाले सीनियर एडवोकेट ंद किशोर बंसल की बेटी शालिनी वर्तमान में मलेशिया में ओएफ बीजेपी की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्षा हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में ‘सेलामत दातंग मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन कुआलालंपुर स्थित माइन्स इंटरनेशनल एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस आयोजन की कोर टीम में शालिनी भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में लगभग 10 हजार प्रवासी भारतीयों की मौजुदगी रही। इस अवसर पर अयाना और उनकी टीम ने बैले और कथक के फ्यूजन नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने उद्बोधन दिया। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी उपस्थित रहे।
शालिनी ने बताया कि कार्यक्रम की समाप्ति पर जब वे आशीर्वाद लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिली तो और उन्हें ये पेटिंग गिफ्ट की। शालिनी ने इस सफल आयोजन का श्रेय ओएफ बीजेपी हेड विजय चुथाईवाले और नकुल भारद्वाज को दिया।


